Kedarnath Yatra Tips: केदारनाथ जा रहे हैं तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, पड़ जाएगा भारी

 Kedarnath Yatra Tips: केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो चुकी है. ऐसे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जा रहे हैं. आइए जानते हैं केदारनाथ धाम जाने का सही समय और यात्रा के दौरान क्या करें और क्या नहीं. साथ ही जानते हैं केदारनाथ धाम यात्रा से जुड़ी कुछ बेसिक जानकारी.



केदारनाथ मंदिर हिंदुओं के मुख्य तीर्थस्थानों में से एक है. यह मंदिर भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित है. हर साल लाखों श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए अलग-अलग राज्यों से जाते हैं. यह मंदिर काफी ऊंचाई पर स्थित है इसलिए मौसम को देखते हुए मंदिर के कपाट अप्रैल से नवंबर के बीच ही खोले जाते हैं. इसके बाद भारी बर्फभारी के चलते मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं.


3 मई 2022 को केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए. कोरोना महामारी के चलते पूरे दो साल के बाद केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हुई तो भक्तों की भीड़ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.


अगर आप केदारनाथ धाम यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरूरी है. आइए जानते हैं केदारनाथ यात्रा पर जाते समय आपको क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए.


- केदारनाथ धाम जाने का प्लान कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि सर्दियों में और मॉनसून के मौसम में जाने से बचें. पहाड़ी क्षेत्रों में मॉनसून के दौरान बाढ़ या भूस्खलन का खतरा काफी ज्यादा होता है. ऐसे में इस दौरान यात्रा का प्लान ना बनाएं. - यात्रा पर जाते समय इस बात का ख्याल रखें कि अपने साथ सर्दियों के कपड़े जरूर लेकर जाएं, भले ही आप गर्मियों के मौसम में जा रहे हों.


-  पहाड़ों में बारिश कभी भी हो सकती है, ऐसे में यात्रा पर जाते समय अपने पास छाता, रेनकोट जरूर रखें.


- एक नॉर्मल व्यक्ति को गौरीकुंड से केदारनाथ धाम जाने में कुल 5-6 घंटे का समय लगता है तो जल्दबाजी के बजाय आराम से चलें. चलने के दौरान भगदड़ ना करें वरना आपको सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.


- अपनी यात्रा की शुरुआत सुबह जल्दी करें ताकि दिन तक आप आराम से केदारनाथ धाम पहुंच सके. दर्शन के बाद यहां एक रात आराम करें और अगले दिन फिर सुबह गौरीकुंड के लिए वापसी की यात्रा शुरू करें.


- ध्यान रखें कि अगर आप दर्शन, चढ़ाई और वापसी एक ही दिन में करने की सोच रहे हैं तो आप शाम तक या रात तक वापस गौरीकुंड पहुंच जाएंगे, लेकिन आपको गौरीकुंड से सोनप्रयाग में दिक्कत हो सकती है. रात के समय गौराकुंड से सोनप्रयाग के लिए गाड़ियों में सीट मिलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.  साथ ही गौरीकुंड में बहुत कम होटल या लॉज होने के कारण यहां रूम ढूंढ़ने में आपको दिक्कत हो सकती है.


- केदारनाथ यात्रा के दौरान 12 साल से कम उम्र के बच्चों को कभी भी साथ ना लेकर जाएं. यहां मौसम का कुछ पता नहीं होता. इसके अलावा, यहां ऑक्सीजन लेवल भी काफी कम होता है जिससे बच्चों की तबीयत खराब होने का डर रहता है.


- अगर आप केदारनाथ धाम तक बिना कष्ट के पहुंचना चाहते हैं तो आप डोली पर बैठकर जा सकते हैं जिसका किराया 8 से 10 हजार रुपए के बीच होता है. वहीं, कंडी के राउंड ट्रिप का किराया करीब 5 हजार रुपए है और खच्चर के राउंड ट्रिप का किराया 5 से 6 हजार रुपए है. अगर आप हेलीकॉप्टर से जाने की सोच रहे हैं तो इसका किराया करीब 7 हजार रुपए है.


- बेहतर फोन नेटवर्क के लिए केदारनाथ यात्रा पर जाते समय बीएसएनएल, वोडाफोन और रिलायंस जियो की सिम लेकर जाएं.


- अपना यात्रा कार्ड और आधार कार्ड ले जाना ना भूलें.


- केदारनाथ मंदिर की यात्रा रात में करने से बचें क्योंकि रात में जंगली जानवरों से खतरा हो सकता है.- यात्रा पर जाने से पहले अपने पास टॉर्च और एक्स्ट्रा बैटरी जरूर रखें.


- केदारनाथ धाम की यात्रा के कुछ दिन पहले से ही सांस से जुड़ी एक्सरसाइज करें. इससे आपको वहां पर सांस लेने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी.


- होटल की बुकिंग एडवांस में ही कर लें. पीक सीजन में रूम मिलने में काफी परेशानी होती क्योंकि इस दौरान लोगों की भीड़ काफी ज्यादा होती है.


केदारनाथ धाम यात्रा से जुड़ी सामान्य जानकारी (Kedarnath Dham Yatra Basic Information)


ऊंचाई- समुद्र तल से 3,553 मीटर ऊपर


यात्रा का सही समय- गर्मियों में (मई- जून), सर्दियों में (सितंबर-अक्टूबर)


नजदीकी एयरपोर्ट- देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट


नजदीकी रेलवे स्टेशन- देहरादून रेलवे स्टेशन

Comments

Popular posts from this blog

Pelican Cbd Male Enhancement Gummies -Your Lift Sexual conjunction?

El Toro Gummies For ED:-How Does El Toro Gummies For ED Work?

Animale Male Enhancement South Africa : Is It Really Effective Or Scam? Read Before Buy